सपने में रोना: खुशी के आंसू या आने वाला दुख? Crying in Dreams
सपने में रोना शुभ या अशुभ? कभी खुशी के तो कभी दुख के आंसू! जानिए सपने में रोने के विभिन्न स्वरूप और उनके वैज्ञानिक व मनोवैज्ञानिक कारण। साथ ही जानें सपने में रोने के बाद क्या करें?
स्वप्न संसार
By
Amit Kumar
Last Update
Jul 23, 2024
Share
सपने अजीब चीजें होते हैं। कभी हम खुद को खूबसूरत महलों में घूमते देखते हैं, तो कभी ऊंचाई से गिरने का डर महसूस करते हैं। उसी तरह, कभी-कभी हम सपने में खुद को रोते हुए भी देखते हैं. ऐसे सपने देखकर अक्सर हम परेशान हो जाते हैं और यही सवाल मन में आता है - क्या ये सचमुच अशुभ संकेत हैं? आइए स्वप्न शास्त्र की मदद से जानें सपने में रोने का असल मतलब!
हमेशा अशुभ नहीं होता सपने में रोना
ये जानकर आपको शायद ताज्जुब होगा, लेकिन स्वप्न शास्त्र में सपने में रोना हमेशा अशुभ नहीं माना जाता. कई बार तो ये शुभ संकेत भी हो सकता है.

