कैसा दिखता है समुद्री सिंह

समुद्री सिंह एक बड़ा कान वाला सील (eared seal) है, जो उत्तरी प्रशांत महासागर में पाया जाता है। इनका शरीर गोलमटोल और चिकना होता है, जो पानी में तेजी से गति करने में मदद करता है. इनकी खासियत है इनके आगे के पंखनुमा पैर जिनकी मदद से ये पानी में तैरते और गोता लगाते हैं। नर समुद्री सिंहों की गर्दन और कंधों के आसपास फर का एक बड़ा अयाल होता है, जो शेर के अयाल जैसा दिखता है, इसी कारण इन्हें ये नाम दिया गया है। मादाएं आकार में नरों से छोटी होती हैं और उनका कोई अयाल नहीं होता। समुद्री सिंह 11 फीट तक लंबे और 2,200 पाउंड तक वजनी हो सकते हैं।

समुद्री सिंहों की विभिन्न प्रजातियां

वर्तमान में समुद्री सिंहों की पांच विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं: