लेडी लिबर्टी के बारे में रोचक तथ्य

दो देशों का उपहार: लेडी लिबर्टी फ्रांस द्वारा अमेरिका को उपहार के रूप में दी गई थी। यह अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दिया गया था।

मूर्ति का असली रंग हरा नहीं था! आज भले ही स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी हरे रंग की दिखाई देती है, लेकिन असल में यह तांबे (copper) से बनी है। समय के साथ तांबे का ऑक्सीकरण होकर हरा रंग का हो गया है, जिसे "पैटिना" (patina) कहते हैं।