बीरबल की खिचड़ी

एक कड़कड़ाती सर्द रात, अकबर ने एक अनोखी चुनौती पेश की। उन्होंने ऐलान किया कि जो भी व्यक्ति पूरी रात पानी में छाती तक डूबकर खड़ा रह पाएगा, उसे 1000 मोहरों का इनाम मिलेगा।

इनाम की लालच में, एक गरीब ब्राह्मण अपनी बेटी के विवाह के लिए धन इकट्ठा करने की खातिर इस चुनौती को स्वीकार करता है। कांपते हुए, ठिठुरते हुए वो पूरी रात पानी में खड़ा रहता है। सुबह, वो अकबर से अपना इनाम मांगता है।