अंगूर: रसीला फल, रोचक तथ्य, अंगूरों की ताकत Interesting Facts About Grapes
अंगूर, वो मीठा और रसीला फल जो शायद ही किसी को ना पसंद हो! लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये स्वादिष्ट अंगूर अपने छोटे दानों में कितने सारे राज छुपाए हुए हैं? आइए आज हम अंगूर के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Facts About Grapes ) जानते हैं:
स्वस्थ जीवन
By
Shivanjali Chaudhari
Last Update
Jul 23, 2024
Share
इतिहास का मीठा स्वाद : माना जाता है कि अंगूर की खेती करीब 8000 साल पहले मध्य पूर्व में शुरू हुई थी. आज अंगूर दुनियाभर में, अफ्रीका, दक्षिण यूरोप, उत्तर और दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी उगाए जाते हैं. ख़ास बात ये है कि भारत भी अंगूर उत्पादक देशों में से एक है, जहाँ पर 80% अंगूर का उत्पादन महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों में होता है.
रंगों का मेल: अंगूर सिर्फ बैंगनी ही नहीं आते! ये हरे, लाल, काले, गहरे नीले, पीले, नारंगी और गुलाबी रंगों के भी हो सकते हैं. तो अगली बार जब आप फल खरीदने जाएं तो गौर से देखें, आपको अंगूरों की रंगीन दुनिया देखने को मिल सकती है!

